पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी भर्ती परीक्षा कल, जिले में बनाए 63 परीक्षा केंद्र

पटवारी भर्ती परीक्षा कल, जिले में बनाए 63 परीक्षा केंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| पटवारीसीधी भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा 2015 को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर रामनिवास की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने पटवारी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के निर्देश दिए। इससे पहले परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को पटवारी परीक्षा के आयोजन को लेकर बोर्ड कंट्रोल प्रभारी पवन कौशिक ने ट्रेनिंग दी।

पटवारी परीक्षा को लेकर जिले में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से हनुमानगढ़ जंक्शन और टाउन में 42, संगरिया में 13 और पीलीबंगा में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पटवारी परीक्षा 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी। जिले के 63 परीक्षा केंद्रों पर श्रीगंगानगर जिले के 20 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं हनुमानगढ़ जिले के 25 हजार अभ्यर्थी चूरू और श्रीगंगानगर जिले में परीक्षा देंगे।

खबरें और भी हैं...