संगरिया। सरकारी बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में निर्मला यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। प्रधानाचार्य परमजीत कौर ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को सात दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।