कुश्ती प्रतियोगिता में दीपक रहा प्रथम
हनुमानगढ़| जिलाकुश्ती संघ की ओर से गुरुवार को जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि सुधीर कासनियां ने की। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि 50 किलों भार वर्ग में दीपक सोनी प्रथम स्थान पर रहा। वहीं 55 किलो भार वर्ग नसीब खां, 60 किलो में रवि खाती, 66 किलो भार वर्ग में वासुदेव, 74 किलो में विकास, 84 किलोभार वर्ग में अशरफी, 96 किलो में राजवीर तथा विजयपाल प्रथम स्थान पर रहे।