पटवारी परीक्षा के अभ्यर्थी ड्रेस कोड में नहीं आए तो होंगे बाहर
भास्कर संवाददाता. श्रीगंगानगर।
पटवारीभर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन ड्रेस कोड में ही अाना होगा, अगर उन्होंने निर्धारित ड्रेस कोड तोड़ा तो उन्हें परीक्षा में बैठने से भी रोका जा सकता है। यह बात मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्राम मीणा ने जिला परिषद के बैठक हॉल में समन्वयक, सह समन्वयक, उप समन्वयक एवं केंद्राधीक्षकों बैठक के दौरान बताई। पटवारी भर्ती परीक्षा 13 फरवरी को दोपहर जिला मुख्यालय के विभिन्न केंद्रों पर होनी है। परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी, लेकिन सभी परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर डेढ़ घंटे पूर्व अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी सादे कपड़े पहनकर आएंगे। सूट, टाई, मफलर, जाकिट, कोट, जरकिन, शॉल पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी शर्ट, बिना जेब वाली जर्सी, स्वेटर जिसमें हो, पहनकर सकते हैं। शर्ट में किसी तरह तरह का कोई बैज आदि नही लगा हो। महिलाएं अपने बालों में रबड़ बैंड या साधारण किस्म की हेयर पिन ही लगा सकती हैं। केंद्र पर तलाशी के दौरान उन्हें अपना स्वेटर, जर्सी, जूते, मोजे उतार कर तलाशी देनी होगी। परीक्षा के लिए जिला परिषद में कंट्रोल रूम बनाया गया है, इसका संपर्क नंबर 0154-2445037 है।