पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह महीने से पुरानी परिवेदनाओं का सात दिन में करें निस्तारण: कलेक्टर

छह महीने से पुरानी परिवेदनाओं का सात दिन में करें निस्तारण: कलेक्टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| राजस्थानसंपर्क पोर्टल पर छह महीने से पुरानी परिवेदनाओं को अगले सात से दस दिन में निस्तारित करें। यह निर्देश कलेक्टर रामनिवास ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों को दिए। एसीपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर करीब 150 परिवेदनाएं ऐसी हैं जो छह महीने से पुरानी हैं। मगर उनका अब तक निस्तारण नहीं हो सका है। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जो परिवेदनाएं छह महीने से पुरानी हैं उनका निस्तारण करना शुरू कर दिया है, लेकिन उनको निस्तारण करने में करीब दस दिन और लग सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। एसीपी ने बताया कि पोर्टल में जिन परिवेदनाओं का निस्तारण किया जा चुका है उनका सही प्रकार से निस्तारण हुआ या नहीं इसका सत्यापन करने के लिए कई अधिकारियों को एडोप्टर लगाया गया था लेकिन जिले में 5-6 एडोप्टर्स की परफॉर्मेंस ठीक नहीं बताने पर जिला कलेक्टर ने संबंधित एडोप्टर्स को निर्देशित किया कि अगले सात दिनों में अपनी परफॉर्मेंस सुधार लें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी गौरव यादव, जिला परिषद सीईओ नखतदान बारहठ, एसडीएम राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...