ब्राह्मण समाज ने दी देश को दिशा: बोहरा
विप्र फाउंडेशन की ओर से ब्राह्मण समागम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला में हुआ। इसमें समाज की एकजुटता सामाजिक कुरीतियां त्यागने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव दूसरों का भला सोचा है आज भी पूजा पाठ देश समाज की भलाई के लिए ही करते है। इतना ही नहीं ब्राह्मणों ने देश को दिशा दी है लेकिन स्वयं के बारे में कभी नहीं सोचा यहीं वजह है कि आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग आगे नहीं बढ़ पाया। ब्राह्मण आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज सभी जातियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है और हमेशा से देश समाज का भला सोचने वाले ब्राह्मणों को भी इसकी दरकार पड़ी है। श्रीगंगानगर यूआईटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार गौड़ ने कहा कि संगठित होकर ही ब्राह्मण समाज अपना हक हासिल कर सकता है। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद सारस्वत ने सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव विनोद अमन ने वर्गों अलग अलग जातियों के नाम से जाने वाले ब्राह्मणों को सिर्फ ब्राह्मण के नाम से ही संगठित रहने की बात कही।
भाजयुमो के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि सत्ता में बैठे समाज के लोग विप्रजनों का सम्मान करें ओर आवश्यक मदद भी उपलब्ध करवाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद ओझा ने कहा कि समाज के गरीब जरूरतमंद को संबल देना चाहिए ताकि वो भी आगे बढ़ सके। फाउंडेशन के जिला महामंत्री कालूराम शर्मा ने शिक्षा स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। समागम प्रारंभ में जिलाध्यक्ष दिनेश दाधीच ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का आभार जताया। इस मौके पर जिलेभर के अलावा श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, सीकर जयपुर के भी ब्राह्मणजन मौजूद थे।
प्रतिभाओं का किया सम्मान
सम्मेलन में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सत्र 2014 में कक्षा दसवीं 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 78 छात्र-छात्राओं को 21-21 सौ रुपए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिले के पांच साहित्यकारों हनुमान दीक्षित, ओम पुरोहित कागद, गोविंद शर्मा, दीनदयाल शर्मा पवन शर्मा को सरस्वती सम्मान दिया गया। ढाई साल के जीवितेश तिवाड़ी को व