पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांगिड़ सुथार समाज राजनीति में जगह बनाए: रामगोपाल

जांगिड़ सुथार समाज राजनीति में जगह बनाए: रामगोपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांगिड़सुथारसमाज के अग्रणी लोगों ने आह्वान किया है कि संगठित होकर राजनीतिक सीढिय़ों के जरिए अपनी ताकत को बढाएं। उन्होंने कहा कि जांगिड़ सुथार समाज के इतिहास में अपराध को आज तक कोई स्थान नहीं दिया है। अपराध रहित समाज के लोग शिक्षित होकर अपनी ताकत के बल पर विकास करें। रविवार को अनूपगढ़ में आनंद मैरिज पैलेस में आयोजित समाज के प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए बीकानेर भाजपा देहात अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने लोगों से कहा कि बॉर्डर एरिया में समाज की बालिका बड़े पैमाने पर शिक्षा के क्षेत्र में आने से समाज को आगे बढऩे से विकास की गति तेज होने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों कुरीतियों का अंत होगा। श्रीडूंगरगढ़ के तहसीलदार सत्यनारायण सुथार, रिटायर्ड ईओ मनीराम सुथार, ग्राम पंचायत सरदारपुरा जीवन की सरपंच सरोज धामू, विश्वकर्मा कार्यसमिति अध्यक्ष बनवारीलाल राजोतिया, सुथार जांगिड़ समाज समिति अध्यक्ष दीनदयाल आसदेव, नायब तहसीलदार सीआर विश्वकर्मा, बीकानेर में एलआईसी अधिकारी श्यामसुंदर जांगिड़, रामेश्वर मांडण ने अतिथि पद से बोलते हुए सम्मेलन में प्रतिभाओं के सम्मान की सराहना की। अनूपगढ़ समिति अध्यक्ष मांगीलाल जांगिड़, पंकज जांगिड़, सुभाष सुथार, सुभाष कचोरिया सहित समाज के स्थानीय लोगों ने अतिथियों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रावला, 365 हेड, घड़साना, श्रीविजयनगर, रामसिंहपुर, लूणियां, ढांबा, नाहरांवाली सहित रायसिंहनगर के अलावा हनुमानगढ़ से भी समाज के लोगों ने शिरकत की।

सम्मानितहुए खुश

शिक्षाके क्षेत्र में पहली से लेकर कॉलेज की पढाई कर रहे छात्र छात्राओं को सम्मेलन में सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित करने से वे चहकने लगे। अधिकांश कम उम्र के बच्चे मंच पर सम्मान प्रतीक लेकर खड़े खुश नजर रहे थे।

महिलाओंकी संख्या अधिक

समाजके सम्मेलन में पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक रही। इसको लेकर अचंभित समाज के लोगों अतिथियों ने कहा कि अब समाज में जागृति आने से कोई नहीं रोक सकेगा। ग्रामीण परिधान में पहुंची महिलाओं ने करीब 4 घंटे आनंद मैरिज पैलेस के हॉल में अतिथियों की बात को ध्यान से सुना। इस बदलाव को लेकर समाज के बड़े बूढ़े भी फूले नहीं समा रहे थे।

स्नेह मिलन समारोह में सम्मान प्राप्त प्रतिभाएं अतिथियों के साथ खड़े हैं।

अनूपगढ़. जांगिड़ सुथार