- Hindi News
- पहले वाशिंग लाइन उसके बाद नई गाड़ियां: निहालचंद
पहले वाशिंग लाइन उसके बाद नई गाड़ियां: निहालचंद
पहलेवाशिंगलाइन उसके बाद नई गाड़ियां चलाऊंगा आप तो प्रपोजल बनाकर दो पैसे लाना मेरा काम है। यह बात क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय उर्वरक राज्यमंत्री निहालचंद मेघवाल ने रविवार को कस्बे में भाजपा जिलाध्यक्ष राजन तनेजा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रेल संघर्ष समिति द्वारा रेल समस्याओं को लेकर सौंपे ज्ञापन के समय कही।
सांसद मेघवाल को गुप्ता, रेल संघर्ष समिति के संयोजक मास्टर बलदेव सेन गंगनहर के पूर्व चेयरमैन बूटासिंह गिल ने क्षेत्रीय रेल समस्याओं रेलों के विस्तार को लेकर अलग अलग ज्ञापन सौंपे थे।जिसमें गुप्ता ने सुबह सात बजे श्रीगंगानगर के लिए शाम को लगभग आठ बजे सूरतगढ़ के लिए कैनाल लूप लाइन की मंडियों की डेली पैसेंजर जिला मुख्यालय को जोडऩे के लिए नई पैसेंजर गाड़ी शुरू करवाने सराय रोहिल्ला गाड़ी को बठिंडा वाया सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक चलाने की मांग की। वहीं रेल संघर्ष समिति के संयोजक सेन ने सराय रोहिल्ला बीकानेर सुपरफास्ट गाड़ी का दिल्ली से रवानगी समय रात्रि 10 बजे करने, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ के बीच चलने वाली गाड़ियों को हनुमानगढ़ तक चलाकर इनका समय बदलकर यात्रियों की सुविधानुसार करने, श्रीगंगानगर स्टेशन पर तुरंत वाशिंग लाइन स्वीकृत करवाने, बठिंडा तक आने वाली लंबी दूरी की गाडिय़ों का विस्तार कर सूरतगढ़ तक बढाने, श्रीगंगानगर से जयपुर के लिए वाया कैनाल लूप लाइन गाड़ी चलाने स्थानीय स्टेशन पर गाड़ियों के क्रास के समय फुट ओवरब्रिज के लिए बजट जारी कर कार्य शुरू करवाने तथा बूटासिंह ने 52 एफ के वर्षों से चल रहे फाटक को रेलवे द्वारा बंद करने की बजाय वहां अंडरब्रिज बनवाने की मंजूरी दिलाने की मांग की। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढी, पूर्व नपा चेयरमैन सतेंदर रस्सेवट, विकास तनेजा, अशोक कुमार बंसल आदि मौजूद थे।
श्रीकरणपुर. निहालचन्द को रेल समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते भाजपा नेता।