पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा वर्ग में बाड़मेर ने सभी गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

छात्रा वर्ग में बाड़मेर ने सभी गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रा वर्ग में बाड़मेर ने सभी गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

राबाउमाविमें आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय 17-19 वर्षीय छात्र-छात्राओं के चौथे दिन के रात 8:30 बजे तक चले फाइनल मुकाबलों में छात्रा वर्ग में बाड़मेर की छात्राओं ने प्रतिद्वंद्वियों को चारों खाते चित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। शाशि राजवीर कौर जसविंद्रसिंह ने बताया कि 19वर्षीय 56 किग्रा भार वर्ग में रीता बाड़मेर विजेता राजकंवर भीलवाड़ा उपविजेता, 52 किग्रा में भंवरी बाड़मेर विजेता नलिनी टोंक उपविजेता, 17 वर्ष 52किग्रा भार वर्ग में पुरी बाड़मेर विजेता सरिता सीकर उपविजेता, 56 किग्रा शांति बाड़मेर विजेता मनीषा रानी श्रीगंगानगर उपविजेता रही। वहीं 17 वर्ष में 40 किग्रा भार वर्ग में अनिल राजसमंद विजेता तथा रणजीत हनुमानगढ़ उपविजेता रहा।