पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगरिया : विवाह में झगड़ा, चार घायल

संगरिया : विवाह में झगड़ा, चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| गांवढाबां में विवाह कार्यक्रम के दौरान झगड़े में चार जने घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में रविवार को मामला दर्ज कर जांच कर रही है। ढाणी चक तीन बीजीपी रोही ढाबां निवासी जगदीश पुत्र शेराराम बाजीगर ने बताया कि उसके चाचा प्यारा सिंह के लड़के मंगल सिंह की शादी शनिवार को टिब्बी में हुई थी। रविवार को शादी की खुशी में पार्टी चल रही थी। इसी दौरान उसके लड़के हरप्रीत सिंह के रिश्ते की बात चल पड़ी। कुछ रिश्तेदारों ने उसके लड़के को उसकी ढाणी पहुंचकर देखा और रवाना हो गए। इससे नाराज होकर रविवार करीब 11.3० बजे चाचा प्यारा सिंह, चाची चरणजीत कौर, चचेरे भाई सिंगारा सिंह, काला सिंह, मखनसिंह, भाभी ज्ञान कौर, जंवाई प्रहलाद सहित कई अन्य ट्रैक्टर पर सवार होकर ढाणी गए। उन्होंने आते ही लाठी, गंडासी, कापा ईंट से वार किए। जिससे उसके पिता शेराराम, खुद जगदीश, उसकी प|ी सुखजीत कौर पुत्र हरप्रीत गंभीर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।