हिंदी को बढ़ावा देना जरूरी
हिंदी को बढ़ावा देना जरूरी
हनुमानगढ़. लायंसक्लब हनुमानगढ़ भटनेर की ओर से रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया। साहित्यकार ओम पुरोहित कागद ने कहा कि हिंदी भाषा को बढ़ावा देने से भाषा मजबूत होगी। मुख्य अतिथि प्रेम र| महर्षि ने कहा कि अधिक से अधिक हिंदी बोलें। इस मौके पर नरेश विद्यार्थी, महेश संतुष्ट गुरदीप सोहल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार पवन शर्मा, नंद लाल गुप्ता ने विचार रखे। भटनेर के उपाध्यक्ष दिवेश,साहिल फतेहगढ़िया , दिनेश अरोड़ा भारत भूषण ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
हिंदीदिवस पर कराई विभिन्न प्रतियोगिताएं
हनुमानगढ़. जंक्शनस्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय में रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कविता प्रतियोगिता में रजनी प्रथम कुलविंद्र कौर द्वितीय, कहानी प्रतियोगिता में कविता प्रथम प्रमिता द्वितीय तथा निबंध प्रतियोगिता में नेहा मिश्रा प्रथम द्वितीय भूमिजा द्वितीय रही। निर्णायक मंडल में विनिता व्यास,मीनाक्षी गुप्ता कविता रानी शामिल थे। इस मौके पर प्राचार्य बीएम सैनी उपप्राचार्य भूपेंद्र सोमानी ने हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर छात्राओं ने हिंदी भाषा को पूरी तरह अपनाने का संकल्प लिया।