विवाहिता की जहर सेवन से मौत
संगरिया. दहेजकी मांग से परेशान विवाहिता ने ससुराल में जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस संबंध में रविवार को पति ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतका के भाई माणुका निवासी मोहनलाल पुत्र साहबराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बहनों विमला एवं सीमा की शादी जसराम उसके भाई राजू से हुई थी। ससुराल पक्ष की ओर से दोनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी दौरान 10 सितंबर को विमला (28) से उसके पति जसराम ने अपनी बहन गोगी से मिलकर मारपीट झगड़ा किया। परेशान होकर विमला ने अगले ही दिन ससुराल में कीटनाशक का सेवन कर लिया,जिसकी उपचार के दौरान पीबीएम अस्पताल बीकानेर में शुक्रवार शाम को मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतका के भाई को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पति हरीपुरा निवासी जसराम पुत्र ओमप्रकाश एवं ननद शेरगढ़ [अबोहर] निवासी गोगी प|ी रमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी आरडी स्वामी कर रहे हैं।