पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमानगढ़ जोधपुर की टीमें फाइनल में पहुंची

हनुमानगढ़ जोधपुर की टीमें फाइनल में पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिब्बी. गांवसिलवाला खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही 14 वर्षीय छात्र छात्रा राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रविवार को छात्र छात्रा वर्ग के चार-चार मैच खेले गए। सह संयोजक महावीर सहू ने बताया कि सुपर लीग के शेष बचे चार मैच छात्र वर्ग में तथा चार मैच छात्रा वर्ग में खेले गए। इसमें अंकों के आधार पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली चूरू, सीकर, झुंझुनूं भीलवाड़ा तथा छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, जोधपुर, झुंझुनूं नागौर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। छात्रा वर्ग में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ ने झुंझुनू को तथा जोधपुर ने नागौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, छात्र वर्ग के सेमीफाइनल में चूरू का मुकाबला झुंझुनूं से तथा सीकर का मुकाबला भीलवाड़ा से सोमवार को होगा।