पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान समिति के 15 सदस्य निर्वाचित

राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान समिति के 15 सदस्य निर्वाचित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. राष्ट्रीयशिक्षण संस्थान समिति के सदस्यों का चुनाव रविवार को टाउन स्थित एन एम लॉ कॉलेज में हुआ। इसमें 28 अभ्यार्थियों में से 15 सदस्यों का निर्वाचन किया गया। निर्वाचित सदस्यों में से अध्यक्ष का चुनाव दूसरे चरण में किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट मोहन मुंजाल ने बताया कि सुबह दस से शाम चार बजे तक हुए मतदान में कुल 149 में से 99 मतदाता सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया गया,जिसमें अशोक नागपाल, दर्शन गर्ग, अमृतलाल गर्ग, सूरजभान मित्तल, सुभाषचंद्र सिंगला, अमृतलाल सिंगला, राधाकृष्ण सराफ, राजेश कुमार सिंगला, संतलाल लखोटिया, महेश भदानी , बालकृष्ण कर्मचंदानी, पवन कंदोई, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुभाषचंद्र हिसारिया मेजरसिंह कमरानी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।