551 सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ
551 सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ
हनुमानगढ़. टाउनकी समाज सेवी संस्था श्री सुंदरकांड मित्र मंडल का वार्षिकोत्सव रविवार को नई धान मंडी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 551 सामूहिक अखंड सुंदरकांड का पाठ एक साथ किया गया। मंडल के सदस्य जयचंद लाहोटी ने बताया यह सामूहिक सुदरकांड का पाठ पूनरासर धाम के मुख्य पुजारी रतनलाल के सान्निध्य में हुआ। सुंदरकांड के सामूहिक पाठ के साथ पूरे पंडाल का माहौल भक्तिमय हो गया। सात सवामणी का भोग भी लगाया गया और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंच संचालन मदन पुरोहित ने किया।