रामलीला मंचन के लिए भूमिपूजन
हनुमानगढ़. टाउनकी रामलीला समिति की ओर से रामलीला मंचन 19 सितंबर से किया जाएगा। इसके लिए रामलीला रंगमंच पर भूमि पूजन रविवार को नगरपरिषद आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने किया। इस मौके पर पंडित वेद व्यास ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण कराया। रामलीला समिति के अध्यक्ष बालकिशन गोल्याण ने बताया कि पिछले 53 वर्षों से रंगमंच पर रामलीला मंचन किया जा रहा है। इस मौके पर संरक्षक दर्शन गर्ग, उपाध्यक्ष भवानी चाचान , सचिव दिनेश कुमार, प्रकाश तलवाडिया, अर्चित अग्रवाल, महेंद्र तलवाडिया, डायरेक्टर प्रेम पारीक आदि मौजूद थे।