पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंद्रसिंह दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित

इंद्रसिंह दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हनुमानगढ़ जंक्शन टाउन की प्रबंधक कमेटी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष इंद्रसिंह मक्कासर, उपाध्यक्ष बाबूसिंह मोर जंड सभापति गुरदयाल सिंह थिंद को चुना गया। पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव जत्थेदार बाबा बलकार सिंह बख्तावरसिंह सिद्धू ने रखा। इसे इलाके की साध संगत ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। पहले हर बार चुनाव द्वारा ही प्रबंधक कमेटी का निर्वाचन होता था लेकिन अध्यक्ष इंद्रसिंह मक्कासर के तीन साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को देखते हुए दोबारा उन्हें ही अध्यक्ष चुना गया। इसके पश्चात जत्थेदार बाबा बलकार सिंह ने चुने हुए पदाधिकारियों को सरोपा देकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी की ओर से बाबा बलकार सिंह को सरोपा भेंट किया गया। इसके पश्चात गुरदीपसिंह शाह पीनी, रणजीतसिंह बराड़, प्रेमसिंह कम रानी, बलकरणसिंह गिल, शिवचरण सिंह को भी सरोपा भेंट किया गया। इस अवसर पर जगतार सिंह, इकबाल सिंह, गुरमीतसिंह चंदड़ा, महंगा सिंह ढिल्लो, बलजीतसिंह बिल्ला आदि मौजूद थे।

हनुमानगढ़. गुरूद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी