पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वसम्मति नहीं होने पर 21 को होंगे चुनाव

सर्वसम्मति नहीं होने पर 21 को होंगे चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाउनकेअनाज व्यापारियों की प्रतिष्ठित संस्था फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन की चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। रविवार को भटनेर पैलेस में प्रधान पवन कंदोई की अध्यक्षता में हुई वार्षिक आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति के प्रयास विफल रहे। वक्ताओं ने कहा कि सर्वसम्मति नहीं होने पर 21 सितंबर को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी की घोषणा सोमवार को करने का निर्णय लिया गया। इस पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि संस्था सहयोग से संचालित गोशाला भवन जर्जर अवस्था में है। भवन के पुनर्निर्माण के लिए धन की आवश्यकता है, इसलिए सदस्यों ने व्यापारियों से ली जाने वाली धर्मादा राशि में बढ़ोतरी का सुझाव दिया। इसके साथ एफसीआई को बेचे जाने वाली जिंसों पर भी धर्मादा राशि लेने की बात कही। प्रधान पवन कंदोई ने धर्मादा राशि शीघ्र ही बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इससे पहले सचिव योगेश गर्ग ने वर्ष 2013-14 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर विजय बजाज, रोशनलाल गर्ग, बालकिशन गोल्याण,साधुराम सिगंला, आशीष हिसारिया, प्रेम बंसल, अरूण कामरा, पवन गोल्याण आदि व्यापारी मौजूद थे।