पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मणों ने दी देश को दिशा : बोहरा

ब्राह्मणों ने दी देश को दिशा : बोहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विप्रफाउंडेशनकी ओर से ब्राह्मण समागम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला में हुआ। इसमें समाज की एकजुटता सामाजिक कुरीतियां त्यागने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव दूसरों का भला सोचा है आज भी पूजा पाठ देश समाज की भलाई के लिए ही करते है। इतना ही नहीं ब्राह्मणों ने देश को दिशा दी है लेकिन स्वयं के बारे में कभी नहीं सोचा यहीं वजह है कि आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग आगे नहीं बढ़ पाया। ब्राह्मण आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज सभी जातियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है और हमेशा से देश समाज का भला सोचने वाले ब्राह्मणों को भी इसकी दरकार पड़ी है। श्रीगंगानगर यूआईटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार गौड़ ने कहा कि संगठित होकर ही ब्राह्मण समाज अपना हक हासिल कर सकता है। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद सारस्वत ने सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव विनोद अमन ने वर्गों अलग अलग जातियों के नाम से जाने वाले ब्राह्मणों को सिर्फ ब्राह्मण के नाम से ही संगठित रहने की बात कही। भाजयुमो के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि सत्ता में बैठे समाज के लोग विप्रजनों का सम्मान करें ओर आवश्यक मदद भी उपलब्ध करवाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद ओझा ने कहा कि समाज के गरीब जरूरतमंद को संबल देना चाहिए ताकि वो भी आगे बढ़ सके। फाउंडेशन के जिला महामंत्री कालूराम शर्मा ने शिक्षा स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। समागम प्रारंभ में जिलाध्यक्ष दिनेश दाधीच ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का आभार जताया। संरक्षक देवीलाल पंचारिया, बद्रीप्रसाद बन्नाणी, देहात जिलाध्यक्ष एलडी तावणियां, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास भनौत, सदस्य बनवारीलाल पारीक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, पार्षद सौरभ शर्मा, झमनलाल पाईवाल, राजेंद्र शर्मा गोनू आदि ने अतिथियों का सम्मान किया। मंच संचालन सूरतगढ़ के हरिमोहन सारस्वत ने किया। इस मौके पर जिलेभर के अलावा श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, सीकर जयपुर के भी ब्राह्मणजन मौजूद थे।

प्रतिभाओंका किया सम्मान

सम्मेलनमें समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सत्र 2014 में क