- Hindi News
- सूरतगढ़ में आज कानून व्यवस्था विकास पर चर्चा
सूरतगढ़ में आज कानून व्यवस्था विकास पर चर्चा
संभागीयआयुक्त सुबीर कुमार की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय बैठक बुधवार को नगरपालिका सभा भवन में सुबह 11 बजे होगी। इसमें बीकानेर पुलिस रेंज के आईजी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू बीकानेर जिले के कलेक्टर, एसपी, रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों सहित जिलास्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।
प्रभारी अधिकारी एवं एसडीएम रामचंद्र पोटलिया ने बताया कि तीन चरणों में होने वाली बैठक की अध्यक्ष संभागीय आयुक्त करेंगे। इसमें संभाग स्तरीय कानून व्यवस्था, राजस्व एवं प्रशासन विकास कार्यों की विभागवार उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा की जाएगी। संभागीय स्तरीय बैठक की तैयारियों को लेकर एडीएम एनडी मटई ने मंगलवार को एडीएम कार्यालय में खंड स्तरीय प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। इसमें एसडीएम पोटलिया, तहसीलदार मुश्ताक अली, बीडीओ रोमा सहारण, डिस्कॉम एईएन ओपी पारीक, जलदाय विभाग के एईएन ताराचंद पिलानिया, कृषि उपजमंडी समिति सचिव नवीन गोदारा, वन विभाग सार्वजनिक विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
मटई ने बताया कि प्रभारी अधिकारियों को जनसुनवाई संबंधी प्रकरणों के निस्तारण, सरकारी की योजनाओं की प्रगति विभागीय प्रकरणों की प्रगति और उनके निस्तारण की समीक्षा की गई। साथ ही निर्देश दिए गए कि वे विभागवार प्रगति संबंधी जानकारी लेकर बैठक में उपस्थित हों। पालिका सभा भवन में होने वाली संभाग स्तरीय बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभा भवन में अतिरिक्त कुर्सियां बिजली की माकूल व्यवस्था की गई है और सरकारी विश्रामगृह अधिकारियों के विश्राम के लिए बुक किए गए हैं।
सूरतगढ़-नगरपालिका का बैठक के लिए तैयार किया गया सभा भवन जहां बुधवार को संभागीय बैठक होगी।