पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभात फेरी में किया गुरु की महिमा का बखान

प्रभात फेरी में किया गुरु की महिमा का बखान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| श्रीगुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में प्रेमनगर में प्रभात फेरी शुरू की गई है। प्रभात फेरी में संगत वाहे गुरु शब्द कीर्तन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों कॉलोनियों से निकल रही है। ग्रंथी विक्रम सिंह, प्रधान मलकीत सिंह, उपप्रधान बलकरण सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को नगर कीर्तन में इंटरनेशनल गतका पार्टी निशाने खालसा अमृतसर से पहुंचकर नगर कीर्तन में जौहर दिखाएगी। प्रभात फेरी की अगुवाई करते मिट्ठू सिंह, ग्रंथी विक्रम सिंह, सेवादार जगत बूटा सिंह, जसवीर सिंह, कमलजीत सिंह सहित अन्य संगत भी गुरबाणी का गुणगान करते हैं। 25 दिसंबर को नगर कीर्तन 28 दिसंबर को अखंड पाठ का भोग लंगर बरताया जाएगा।

हनुमानगढ़. प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु।