पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

मंडी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलूवाला| थानापरिसर में मंगलवार को सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में मंडी में बेसहारा गोवंश की संख्या बढ़ने का मुद्दा छाया रहा। सीएलजी सदस्यों का कहना था कि गोधों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं और सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेवसिंह जाखड़ ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। व्यापार मंडल सदस्य भीम निवाद ने मंडी के दोनों ओर बने मैरिज पैलेस के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रेशर हार्न, मिट्टी से लदी ट्रालियों को बिना ढके ले जाने की समस्या भी उठाई। इससे पहले थाना प्रभारी प्रदीप चारण ने सीएलजी सदस्यों के माध्यम से बाजार में स्थापित दुकानों, फैक्ट्रियों, शोरूमों मे सीसीटीवी लगवाने की अपील की। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णलाल सहारण, निवादान सरपंच पूर्ण राम डेलू, खारा चक के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सहारण, सरपंच पति जोगेंद्र सिंह, हांसलिया सरपंच इस्माइल खां, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेवसिंह जाखड़ आदि मौजूद थे।