हनुमानगढ़. संगरिया. मीरा कॉलेज के सरकारीकरण और कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर 12 जनों का आमरण-अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
अनशन पर बैठे कॉलेज कर्मचारी डॉ. कृष्णा जैन, ललिता शर्मा, अनिलकुमार जैन, चंद्रकांता, भागवंती स्वामी, मनबहादुर, सीताराम, शीला देवी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष सीमा छाबड़ा और छात्राओं गीतिका शर्मा, सिमरन, पूनम कुमारी के साथ कॉलेज की सभी छात्राएं भी धरने पर बैठी और सरकार के खिलाफ रोष जताया।
छात्राओं ने कहा कि प्रदेश की महिला मुख्यमंत्री नारी शिक्षा की बात कर रही हैं तो दूसरी तरफ जिले के एक मात्र कन्या सरकारी कॉलेज का सरकारीकरण रद्द कर दिया गया है। छात्राओं ने कहा कि सरकार की मनमानी सहन नहीं की जाएगी और जल्द ही मांगों पर गौर नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज जाएगा।