पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल जांच में अनशनकारियों का स्वास्थ्य सामान्य

मेडिकल जांच में अनशनकारियों का स्वास्थ्य सामान्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच करती हुई मेडिकल टीम।

संगरिया. मीरा कॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर सोमवार से आमरण अनशन पर बैठे 12 अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच मेडिकल टीम ने की। एएसआई गोपालाराम मंगलवार शाम को धरनास्थल पर आए। उन्होंने अनशनकारियों के स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए चिकित्सालय प्रभारी को रिपोर्ट की। सरकारी अस्पताल से मेडिकल टीम डॉ. नवनीत शर्मा, डा. तगया रूस्तगी, कंपाउडर ओंकार वर्मा ने सभी अनशनकारियों का वजन लिया और उनके ब्लडप्रेशर की जांच की। डॉ. नवनीत शर्मा ने सभी का स्वास्थ्य सामान्य बताया।