- Hindi News
- घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनों से करंट का खतरा
घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनों से करंट का खतरा
सिंहपुरा. घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनों को दिखाता युवक
भास्कर न्यूज| सिंहपुरा
गांवके हरिजन मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनों से हमेशा करंट का खतरा मंडराता रहता है। मगर डिस्कॉम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, मगर अभी तक कोई हल नहीं हुआ। हाई वोल्टेज की लाइनें छतों से बहुत कम दूरी पर है। इस वजह से लोग छतों पर नहीं चढ़ पाते। किरसन लाल रती राम ने बताया कि हरिजन मोहल्ले में यह लाइन होने के कारण निगम अधिकारी लाइन शिफ्ट करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त समस्या को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री हेमसिंह भडाना के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने लाइनों को शिफ्ट करने का भरोसा दिलाया था। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इन लाइनों को शीघ्र ही अन्य जगह शिफ्ट नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।
शिफ्टकरने के लिए अभी तक कोई आदेश नहीं
^घरोंके ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनों को अन्य जगह शिफ्ट करने के संबंध में अभी तक उच्चाधिकारियों से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। जैसे ही आदेश मिलेंगे तो लाइनों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। नियमानुसार जिन घरों के ऊपर से उच्च वोल्टेज की लाइनें गुजरती हैं, उनको 50 प्रतिशत राशि डिस्कॉम को जमा करानी होती है और 50 प्रतिशत राशि डिस्कॉम वहन करता है। विजयमीणा, एईएन, जोधपुरडिस्कॉम, संगरिया