पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन 88 लोगों ने कराया भामाशाह नामांकन

दूसरे दिन 88 लोगों ने कराया भामाशाह नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखड़ांवाली. राजीवगांधी सेवा केंद्र में चल रहे भामाशाह शिविर के दूसरे दिन शिविर में आधार और भामाशाह कार्ड बनाने वाले लोगों की भीड़ लग गई। शिविर में 130 आधार और 88 भामाशाह कार्ड बनाए गए। भंवरलाल पटीर ने बताया कि 32 लोगों के प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाते खोले गए। क्षेत्रीय विधायक द्रोपती मेघवाल ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। अभियान का समापन बुधवार को होगा। इस मौके पर विकास अधिकारी दलीप कुमार, सचिव नरेश शर्मा, सचिव सरोज खटौड़, पटवारी अवतार सिंह, पटवारी लज्जाराम मीणा, सरपंच मंगतराम गोदारा, भाजपा देहात अध्यक्ष महावीर महला, पंच पूजा भांभू, सुशील गोदारा, पूर्व सरपंच चुन्नीराम चांवरिया, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।

जाखड़ांवाली. शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़