पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन पर बंद शौचालय खुलवाने की मांग की

स्टेशन पर बंद शौचालय खुलवाने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा-लालगढ़ट्रेन से मंगलवार को संगरिया स्टेशन पहुंची डीआरएम मंजू गुप्ता को कस्बे के नागरिकों ने कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रो. ओम जांगू के नेतृत्व में लोगों ने स्टेशन पर बंद पड़े शौचालयों को खुलवाने, प्लेटफार्म को ऊंचा कर उसकी लंबाई बढ़ाने, आरक्षण खिड़की को खुलवाने, स्टेशन पर सफाई व्यवस्था सुधरवाने, सूरतगढ़-जयपुर पैसेंजर ट्रेन को बठिंडा तक बढ़ाने, जम्मू-बठिंडा ट्रेन को सूरतगढ़ तक करने, रेलवे फाटक-50 सी पर अंडरपास बनवाने प्लेटफार्म पर रोशनी की व्यवस्था करवाने की मांग की। डीआरएम मंजू गुप्ता ने स्टेशन मास्टर को शौचालयों को खोलने और स्टेशन पर सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुंशी मदान, लखविंद्र, अश्वनी जांगिड़, कलवंत जैन, मिलखराम, जगरूप सिंह आदि मौजूद थे।

संगरिया. रेलवे स्टेशन पर पहुंची डीआरएम मंजू गुप्ता