पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायसिंहनगर में प्रस्तावित आम सभा में शामिल होंगे माकपा सीटू कार्यकर्ता

रायसिंहनगर में प्रस्तावित आम सभा में शामिल होंगे माकपा सीटू कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माकपासीटू के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जंक्शन स्थित शहीद भगतसिंह यादगार केंद्र में मलकीत सिंह, नसीब खां, बृजलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान 11 दिसंबर को रायसिंहनगर में होने वाली माकपा की आमसभा पर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि हनुमानगढ़ के कार्यकर्ता बसों में रवाना होंगे और 11 दिसंबर को रायसिंहनगर के रामलीला मैदान में प्रस्तावित सभा में शामिल होंगे। इस सभा को माकपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात संबोधित करेंगे। माकपा जिला सचिव रघुवीर वर्मा ने बताया कि पार्टी का राज्य सम्मेलन 11 से 13 दिसंबर को होने जा रहा है। इस अवसर पर सभा रखी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केंद्र राज्य सरकारों के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक को बहादूरसिंह चौहान, नसीब खां, बलदेव मक्कासर, बीएस पेंटर, जगजीतसिंह जग्गी, शेर सिंह, मेजर सिंह, जसविंद्र सिंह, आशाराम, शौकत अली ने भी संबोधित किया।

हनुमानगढ़. जंक्शन के शहीद भगतसिंह यादगार केंद्र में बैठक करते माकपा सीटू कार्यकर्ता