पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर अौर हनुमानगढ़ का सुपरलीग में प्रवेश

श्रीगंगानगर अौर हनुमानगढ़ का सुपरलीग में प्रवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| हनुमानगढ़ टाउनस्थित व्यापार मंडल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही 38वीं राज्यस्तरीय (महिला/पुरुष) सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को विभिन्न जिलों की टीमों के रोचक मुकाबले हुए। महिला वर्ग में हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, जयपुर पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, एयरफोर्स, जयपुर की टीमें सुपर लीग में प्रवेश कर लिया है।
आयोजन समिति की ओर से व्याख्याता सुधीर चौधरी ने बताया कि महिला वर्ग में हनुमानगढ़ ने महिला एकेडमी जयपुर को 15-11 से हराया। श्रीगंगानगर ने बारां को 16-2 से, जयपुर ने बीकानेर को 12-5 से पराजित किया। इसी कड़ी मे पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर ने जैसलमेर को 28-23 से, हनुमानगढ़ ने बीकानेर को 17-02 से, एयरफोर्स ने जोधपुर को 30-16 से, जयपुर ने सीकर को 26-10 से मात दी।
अध्यक्ष अमरसिंह राठौड़, सचिव पवन खुराना, समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, सचिव संजय जैन, संयोजक डॉ. वीके शर्मा, सहसंयोजक निर्मला नागपाल, प्रधानाचार्या रीटा सैनी, जिला सचिव हैंडबॉल श्याम पांडे, कोच विकास अग्रवाल, डॉ संतोष राजपुरोहित, अमित दुग्गड़, अतुल धींगड़ा, जसपाल सिंह बराड़ आदि मौजूद थे।

हनुमानगढ़. राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जारी मैच का दृश्य।