सड़क हादसे में तीन छात्राएं घायल
पीलीबंगा. सूरतगढ़रोड पर मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। घटना को लेकर छात्राओं ने एक ट्रक चालक के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार निकटवर्ती गांव प्रेमपुरा के चक 149 आरडी की छात्रा सुमित्रा पुत्री इंद्राज जाति कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार सुबह वह परमजीत कौर, संतोष एवं ममता एक ऑटो पर सवार होकर पीलीबंगा के स्कूल में रही थीं। तभी पीछे से रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए ट्रक उनके ऑटो में दे मारा, जिससे उनके चोटें लगीं।