कल से शुरू होगा क्लीन इंडिया सप्ताह
स्वच्छभारत अभियान को लेकर नगरपरिषद प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके तहत 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने बताया कि शहर में घर के सामने जो भी मलबा पड़ा हुआ है, उन्हें तीन दिन में हटाने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित से पैनल्टी वसूल की जाएगी। हर दुकानदार को कचरा पात्र रखना अनिवार्य होगा।
वार्डवाइज चलेगा सफाई अिभयान
स्वच्छतासप्ताह के अंतर्गत वार्डवाइज सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसकी निगरानी स्वच्छता अधिकारी स्वच्छता इंचार्ज करेंगे। शहर आम रास्ते में पड़े कचरे बिल्डिंग मेटेरियल के ढेरों को हटवाया जाएगा। रोड लाइट दुरूस्त की जाएगी। गली मोहल्लों, सार्वजनिक पार्क शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सभी सरकारी कार्यालय के कर्मचारी अपने कैंपस की सफाई करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान सप्ताह में नगरपरिषद द्वारा रूटीन सफाई कार्य के साथ-साथ सघन सफाई अभियान 25 सितंबर से शुरू किया जा रहा है ताकि दो अक्टूबर तक पूरे शहर को साफ-सुथरा बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन के अलावा शिक्षण सामाजिक संस्थाओं से सहयोग लिया जा रहा है। वहीं सफाई कर्मियों की अलग से ड्यूटियां लगाई गई हैं।
सप्ताहमें ये होंगे कार्यक्रम
नगरपरिषदकी ओर से 25 सितंबर काे सड़क गली स्वच्छता दिवस, 26 सितंबर को स्कूल-कॉलेज स्वच्छता दिवस,27 सितंबर को अस्पताल स्वच्छता दिवस, 29 सितंबर को शौचालय स्वच्छता दिवस, 30 सितंबर को सरकारी कार्यालय स्वच्छता दिवस, एक अक्टूबर को स्टॉल, होटल, रेस्टोरेंट्स, बेकरी स्वच्छता दिवस दो अक्टूबर को पूरे शहर में स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा। इस सप्ताह में जन जागरूकता के लिए स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों सिविल सोसायटी से जुड़े लोगों की आेर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। वहीं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्कूलोंमें स्वच्छता जागरूकता सप्ताह आज से
एडीईओप्रारंभिक तेजासिंह गदराना ने बताया कि 24 अक्टूबर से सभी राजकीय विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को स्कूली बच्चों की ओर से जागरूकत