पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोनों जिलों के 20 होटल रिसोर्ट में रुकेंगे वीवीआईपी

दोनों जिलों के 20 होटल रिसोर्ट में रुकेंगे वीवीआईपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की 19 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा में नौ मुख्यमंत्रियों 13 राज्यों के कृषि मंत्रियों के लिए प्रशासन ने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के 20 होटलों रिसोर्ट में रुकने की व्यवस्था की है। साथ ही सरकारी विभागों के आधा दर्जन से ज्यादा रेस्ट हाउस भी बुक कर लिए हैं। ये सभी 18-19 फरवरी को प्रशासन के पास रहेंगे।
वहीं, प्रशासन को पीएम के साथ आने वाले 9 सीएम की सूची भी मिल गई हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडू, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, असम मेघालय के मुख्यमंत्री आएंगे।

सूरतगढ़. प्रधानमंत्री नौ प्रदेशों के सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन पुलिस प्रशासन मुस्तैद होना शुरू हो गया है। वहीं पीएम की सभा को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को सूरतगढ़ के राजीव गांधी स्टेडियम में स्वायल हेल्थ कार्ड का शुभारंभ करेंगे।
साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए स्टेडियम को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और सुरक्षा की दृष्टि से आरएसी की हथियारबंद गार्ड तैनात कर दिए हैं। इस बीच गुरुवार शाम कलेक्टर आरएस जाखड़ एसपी हरीप्रसाद शर्मा ने कॉलेज ग्राउंड में बन रहे नए हेलीपेड के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर एक ओर नया हेलीपेड बनाने के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए।

कॉलेज ग्राउंड में पूर्व से दो हेलीपेड बने हुए हैं।

श्रीगंगानगर आने वाली मुख्यमंत्री यहां पहुंचने के बाद भी अपने अधिकारियों के संपर्क में रह सकें, इसके लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की है। हर मुख्यमंत्री को कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, फैक्स इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। सभी को एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर एक-एक सूचना सहायक की टीम दी जाएगी। प्रशासन ने सभी विभागों से कंप्यूटर भी मंगा लिए हैं।

कलेक्ट्रेट में आज से खुलेगा पीएम सेल

पीएमसे जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट में शुक्रवार से पीएम सेल शुरू होगा। यहां भी आला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर ने स्टेडियम में पीएम की सभा के दौरान लोगों के आने-जाने के लिए पश्चिम दिशा की दीवार को तोड़ एक नया गेट बनाने के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर एसपी ने मौके पर मौजूद डिस्कॉम, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, नगरपालिका पुलिस अधिकारियों को सफाई, निर्माण, बिजली-पानी का कार्य बिना देरी के पूरा करने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे सभास्थल के आसपास बनी बस्तियों का सुरक्षा की दृष्टि से नक्शा तैयार करें। कलेक्टर ने डिस्कॉम पालिका अधिकारियों से कह कि वे स्टेडियम हेलीपेड के चारों और बनी दीवार के पास लगे बिजली के खंभों लाइनों को सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दूर शिफ्ट करवाएं।
पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एडीएम एनडी मटई, एसडीएम रामचंद्र पोटलिया, डीएसपी मदनसिंह बुरड़क सहित डिस्कॉम, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।