- Hindi News
- तेरह साल की बच्ची ने सादुल ब्रांच नहर में छलांग लगाई
तेरह साल की बच्ची ने सादुल ब्रांच नहर में छलांग लगाई
संगरिया| 13साल की बच्ची गुरुवार को सादुल ब्रांच नहर में डूब गई। देर शाम तक तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार वार्ड दो की पूजा पुत्री पृथ्वीराज धानका अपने घर से बिना बताए निकल गई। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे नाथवाना पुल पर सादुल ब्रांच नहर में बच्ची ने छलांग लगा दी। नहर के पास बनी बाड़ी में सब्जी काट रहे लोगो ने शोर मचाया। तब तक बच्ची नहर में डूब चुकी थी। घटना की सूचना पाकर बच्ची के परिजन आए। आस-पास के लोगों और परिजनों ने देर रात तक नहर में रस्सी डालकर तलाश की मगर बच्ची नहीं मिली। मौके पर एएसआई गजे सिंह पहुंचे।