- Hindi News
- एनडब्ल्यूआर के महाप्रबंधक का 20 को बीकानेर डिवीजन का दौरा
एनडब्ल्यूआर के महाप्रबंधक का 20 को बीकानेर डिवीजन का दौरा
श्रीगंगानगर. उतरपश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अनिल सिंघल आगामी 20 फरवरी को बीकानेर डिवीजन के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सिंघल का यह दौरा बठिंडा से शुरू होगा।
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक रजनीश कुमार के अनुसार महाप्रबंधक सिंघल 20 फरवरी की सुबह बठिंडा पहुंचेंगे। बठिंडा से दौरा शुरू कर महाप्रबंधक मंडी डबवाली, संगरिया, हनुमानगढ़ जंशन सूरतगढ़ रेलवे स्टेशनों का दौरा करते हुए शाम को बीकानेर पहुंचेंगे। इस मौके पर उनके साथ उतर पश्चिम रेलवे के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरे के दौरान महाप्रबंधक सिंघल इन रेलवे स्टेशनों के अलावा अन्य रेल समस्याओं आदि के बारे में अलग-अलग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। मंडल रेल प्रबंधक मंजू गुप्ता के निर्देश पर जीएम के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।