मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ता
संगरिया. भाजपानगर मंडल देहात मंडल की संयुक्त बैठक गुरुवार को कृषि उपज मंडी समिति के विश्राम गृह में भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के संगठन को ओर मजबूत बनाना है। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ ने 19 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में किसानों को ले जाने तथा सक्रिय सदस्य बनाने की बात कही। बूथ वाइज प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष परमजीत कौर रामगढिय़ा, सदस्यता अभियान जिला संयोजक बलवीर बिश्नोई, पूर्व जिलापरिषद सदस्य गुलाब सिंवर आिद मौजूद थे।