नीरजा भाखर बनी मिस वरिष्ठ
संगरिया. ग्रामोत्थानविद्यापीठ गृहविज्ञान महिला कॉलेज में गुरुवार को छात्रा नीरजा भाखर को मिस वरिष्ठ चुना गया है। प्राचार्य डॉ.केआर मोटसरा डीन प्रो.जसविंद्र कौर तथा प्रो.प्रमिला शर्मा ने नीरजा भाखर को ताज पहनाकर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. मोटसरा ने कठिन परिश्रम करने की नसीहत दी। छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी तथा हरियाणवीं लोक नृत्य गीतों के अलावा ‘अनपढ़ता अभिशाप’ पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया। कॉलेज छात्रा कल्याण परिषद् के सभी सदस्यों को प्रमाण दिए गए तथा फाइनल कक्षाओं की छात्राओं को विदाई भी दी गई