पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईदगाह के निर्माण कार्य का शिलान्यास

ईदगाह के निर्माण कार्य का शिलान्यास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाप्रशासन की ओर से करीब 8 लाख रुपए की लागत से कस्बे के वार्ड 9 स्थित ईदगाह के निर्माण कार्य का शिलान्यास पालिका अध्यक्ष शकीला गोदारा ने गुरुवार को किया। इस मौके पर गोदारा ने कहा कि शहर में करवाए जा रहे निर्माण कार्यों के तहत समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभांवित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए संबंधित ठेकेदारों को पाबंद किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, सफाई निरीक्षक मोहम्मद रमजान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रफीक मोहम्मद लोदी, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष विजेंद्र मेव, पार्षद रामा कुक् कड़, गौरीशंकर धानका, हाजीजान मोहम्म्द, दरवेश खान, अमानत अली, बशीरखां जोईया, अजीजखां, शाहनवाज, मौलाना जनाब अली, मौलाना अबुनशर नुरी, अनवरखां, जाकिर हुसैन कुरैशी आदि लोग उपस्थित थे।

पीलीबगा. शिलान्यास करती पालिकाध्यक्षा शकीला गोदारा एवं अन्य