पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीनी विवाद : हत्या प्रयास फायरिंग के आरोपी जेल भेजे

जमीनी विवाद : हत्या प्रयास फायरिंग के आरोपी जेल भेजे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवफतेहपुर रोही में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हत्या प्रयास मामले में पुलिस ने बुधवार रात को चार जनों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुरदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी रायपुरा, जगविंद्र सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी नसीबपुरा तलवंडी, कुलदीप सिंह पुत्र महिमा सिंह निवासी रामामंडी पंजाब को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। गौरतलब है कि गत 25 नवंबर को पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज किए थे।

बाइकका टायर फटने से बाइक सवार तीन घायल : बाइकका टायर फटने से तीन जने घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को जसविंद्र सिंह रूढवाली (25), रवि चौटाला (44) एवं परशुराम (60) बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में अचानक टायर फटने से तीनों सड़क पर जा गिरे। जसविंद्र परशुराम के गंभीर चोटें लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ के रेफर कर दिया।

महिलासे दुष्कर्म का आरोप एक नामजद : (सूरतगढ़) घरमें घुस कर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में राजियासर पुलिस ने गुरुवार को एक जने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव रायांवाली निवासी पीड़िता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में लिखा है कि वह 11 फरवरी की रात घर में अकेली थी। पति खेत में रखवाली करने गया हुआ था। इसी दौरान महेंद्र कुमार घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा।