- Hindi News
- आयकर सर्वे की जानकारी देने से बचते रहे अधिकारी
आयकर सर्वे की जानकारी देने से बचते रहे अधिकारी
आयकरसर्वे को लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी देने से गुरुवार को संबंधित अधिकारी बचते रहे। बुधवार को टाउन जंक्शन में दो प्रतिष्ठानों की विभिन्न फर्माें पर आयकर सर्वे की कार्रवाई देर रात तक चली थी। इसमें करोड़ों रुपए की अघोषित आय सरेंडर किए जाने की आशंका थी। इस संबंध में आयकर अधिकारियों से संपर्क करने पर अधिकारी मामले की जानकारी नहीं दे पाए। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से आयकर विभाग को आयकर सर्वे में सरेंडर की जानकारी मीडिया को नहीं देने के निर्देश मिले हैं।
कृषिविभाग ने निकाली सोलर पंप की लॉटरी : कृषिविभाग की ओर से गुरुवार दोपहर जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन के तहत सोलर पंप की लॉटरी निकाली गई। कृषि उपनिदेशक डॉ. उदयभान ने 424 आवेदनों की लॉटरी निकाली। सोलर पंप के लिए विभाग को 640 किसानों के आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद सही पाए आवेदनों की लॉटरी निकाली गई। इस मौके पर सहायक निदेशक उद्यान बलवीर खाती, ओमप्रकाश नाई आदि अधिकारी मौजूद थे।