- Hindi News
- फौजी के मोबाइल चोरी मामले में एक गिरफ्तार
फौजी के मोबाइल चोरी मामले में एक गिरफ्तार
रेलवेपुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुराया गया मोबाइल बरामद कर लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी निवासी संगराज सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि गत छह अक्टूबर को लालगढ़ छावनी के फौजी गुरमीतसिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह ट्रेन पर जा रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी पर निगाह रखनी शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी के कब्जे से चुराया गया मोबाइल बरामद हो गया। पुलिस आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करेगी।
20वाहनों के चालान, पांच सीज : ट्रैफिकपुलिस ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर 20 वाहनों के चालान कर पांच वाहन सीज किए गए। ट्रैफिक इंचार्ज विक्रांत शर्मा ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।