- Hindi News
- बिना सब्सिडी स्वरोजगार ऋण को लेकर युवाओं ने नहीं दिखाया उत्साह
बिना सब्सिडी स्वरोजगार ऋण को लेकर युवाओं ने नहीं दिखाया उत्साह
राष्ट्रीयशहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम योजना) के तहत शहरी बेरोजगारों को रोजगार के लिए लोन देने की योजना लक्ष्य से पिछड़ गई है।नगरपरिषद को इसके लिए वित्तीय वर्ष में 347 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन अभी तक 215 आवेदन ही आए हैं। इसमें टास्क फोर्स समिति ने 104 आवेदनों को ही मंजूर किया है। स्वीकृत आवेदनों को लोन देने के लिए संबंधित बैंकों में भेजा गया है।
अधिकारियों के मुताबिक इस योजना में युवाओं को लोन में सब्सिडी नहीं मिलने के कारण युवाओं में उत्साह कम है। संभवतया यही कारण है कि लोग इसके लिए आवेदन कम कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के तहत लोन की 25 प्रतिशत राशि सब्सिडी के तौर पर दी जाती थी। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति एक लाख रुपए का लोन लेता था तो उसे 25 हजार रुपए बतौर सब्सिडी मिलते थे।
क्याहै योजना
योजनाके तहत बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अंत्योदय आस्था कार्डधारी परिवारों को बैंकों के माध्यम से दो प्रकार के लोन दिए जा सकते हैं, जिनमें स्वरोजगार प्रोग्राम व्यक्तिगत स्वयं सहायता समूह शामिल है। व्यक्तिगत लोन किसी व्यक्ति को स्वरोजगार के लिए एक लाख रुपए तक दिया जा सकता है।
इसमें समय पर लोन का भुगतान करने पर ब्याज दर में सात प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने का भी प्रावधान है तथा लोन वापसी पांच से सात वर्षों में किश्तों के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा इसमें किसी भी प्रकार की कोलेट्रल सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं है। वहीं समूह लोन सात लाख रुपए तक दिया जा सकता है, जिस पर भी ब्याज दर सात प्रतिशत है। इसके लिए कम से कम पांच व्यक्तियों का समूह होना चाहिए तथा लोन राशि की वापसी भी पांच से सात वर्षों में किए जाने का प्रावधान किया गया है।
15फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
योजनाप्रभारी सूबेसिंह ने बताया कि बीपीएल परिवारों के 18 वर्ष से अधिक आयु के 15 फरवरी तक लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन नगरपरिषद कार्यालय से मिलेंगे।
आवेदनकम आए
^एनयूएलएमयोजना के तहत लक्ष्य के मुकाबले आवेदन कम आए हैं। अब तक आए आवेदनों में से स्वीकृत आवेदन संबंधित बैंकों को भेजे जा चुके हैं। इसके लिए 15 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। श्रवणबिश्नोई,आयुक्त