- Hindi News
- बस स्टैंड की साफ सफाई की मांग का सौंपा ज्ञापन
बस स्टैंड की साफ-सफाई की मांग का सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़| टाउननिजी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने बस स्टैंड की साफ-सफाई की मांग काे लेकर गुरुवार को नगर परिषद के आयुक्त श्रवण बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि उक्त समस्या के बारे में नगरपरिषद अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बस ऑपरेटर्स यूनियन के प्रधान पवन कोचर ने बताया अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 15 मार्च को बस स्टैंड पर चक्काजाम किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में उपप्रधान महेंद्र गोदारा, कोषाघ्यक्ष हरबंस गुप्ता, सचिव शिमेंद्र सिंह ढिल्लो, रमेश कड़वासरा आदि शामिल थे।