- Hindi News
- वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा के अनुरक्षकों की ट्रेनिंग अाज
वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा के अनुरक्षकों की ट्रेनिंग अाज
हनुमानगढ़| वरिष्ठनागरिकों की तीर्थ यात्रा में उनके साथ जाने वाले अनुरक्षकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को होगा। इसके लिए जिले से अनुरक्षक नियुक्त कर्मचारी गुरुवार को जोधपुर के लिए रवाना हुए। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त रमेश मीणा ने बताया कि जोधपुर में आयोजित शिविर में अनुरक्षकों को यात्रा के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं दिक्कतों के बारे में बताया जाएगा। वरिष्ठजनों की तीर्थ यात्रा 22 फरवरी से शुरू होना संभावित है। शिविर में संभाग के 44 अनुरक्षक कर्मचारी शामिल होंगे।