- Hindi News
- केंद्रीय सहकारी बैंक करेगा बीसी नियुक्त खाते खोलने पर मिलेगा नकद भुगतान
केंद्रीय सहकारी बैंक करेगा बीसी नियुक्त खाते खोलने पर मिलेगा नकद भुगतान
हनुमानगढ़| केंद्रीयसहकारी बैंक की ओर से बैंकिंग संवादकर्ता (बीसी) नियुक्त किए जाएंगे। बीसी के माध्यम से खुलवाए जाने वाले खातों पर मेहनताने के रूप में प्रत्येक खाते पर पांच रुपए नकद भुगतान किया जाएगा। दस दिवस में एक हजार या उससे अधिक खाते खोलने पर प्रत्येक खाते पर एक रुपया अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। बैंक द्वारा मार्च 2015 तक एक लाख नए खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में कलेक्टर पीसी किशन ने गुरुवार को केंद्रीय सहकारी बैंक अधिकारियों की बैठक ली। एमडी रविंद्र राजपुरोहित ने बताया कि वर्तमान में बैंक पूर्णतया कम्प्यूटराइज्ड हो चुका है। इसमें बैंक की वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण, अमानतों के संबंध में चर्चा की गई।