बारिश से टूटी सड़कें, वाहन चालक परेशान
क्षेत्रमें पिछले दिनों हुई बारिश से गांवों की डामर से बनी सड़कें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में वाहन चालकों राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। पीलीबंगा से कैंचियां लिंक रोड, लिखमीसर से चक चार एलकेएस दो एस जीआर को जाने वाली डामर रोड के अलावा गांवों में बनी सीसी रोड बिलकुल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे हर समय दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों के दोनों किनारों पर कब्जा हो जाने से ये सड़कें संकरी हो गई हैं। ऐसे में वाहन चालकों को दूसरे वाहनों को साईड देने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा गारंटी अवधि में होने के बाद भी पिछले काफी लंबे समय से इन गांवों चकों की सड़कों की सुध नहीं ली गई है। ऐसे में राज्य सरकार संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को शीघ्र ही अवगत करवाया जाएगा।
लिखमीसर. बारिश के कारण टूटी डामर सड़क