पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिंतपूर्णी लंगर के लिए ट्रक रवाना

चिंतपूर्णी लंगर के लिए ट्रक रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. जयमां चिंतपूर्णी लंगर कमेटी की ओर से नवरात्रों के अवसर पर चिंतपूर्णी माता के धाम में 25 से 28 सितंबर तक लगने वाले दूसरे लंगर के लिए मंगलवार को दो ट्रकों में खाद्य सामग्री भेजी गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं का जत्था भी रवाना हुआ। पंचायती मंदिर से रवाना हुए ट्रकों को हरी झंडी मंदिर समिति अध्यक्ष नरेश सिंगला ने दिखाई। व्यापार मंडल सचिव विक्रम सिंगला, मंदिर समिति के राजकुमार रांझा, अशोक गर्ग, मदन गुप्ता ,समिति अध्यक्ष राकेश सिंगला, सचिव विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत कामरा, शिव बारूपाल, हैप्पी जिंदल ने विधिवत पूजन करवाया। इससे पहले कोर्ट रोड, मेन बाजार, अग्रसेन मार्किट, लेडीज मार्किट से शोभा यात्रा को निकाली गई। समिति सदस्य राकेश सिंगला, शिव जिंदल, विजेंद्र योगी, वैष्णो सेवा समिति कोषाध्यक्ष मक्खनलाल सिंगला, डॉ. राकेश गर्ग, विजय बंसल, विनोद कामरा, सुशील बंसल आदि ने प्रसाद वितरित किया। समिति अध्यक्ष जिंदल ने बताया कि यात्रियों के लिए चाय, नाश्ते और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की रहेगी।

संगरिया. ट्रक रवाना करते कमेटी के लोग।