- Hindi News
- प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे
प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र सौंपे
हनुमानगढ़| ग्रामीणविकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे एंब्रोयडरी एवं फेब्रिक पेंटिग कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि लीड बैंक के अधिकारी एमके शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि अवतार सिंह जग्गा थे। संस्थान के निदेशक आरएल चीनिया ने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए। इस मौके पर मुकेश कुमार, कमलेश वर्मा, ओमलता भास्कर, अतुल पुरोहित आदि मौजूद थे।