पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 हजार शिकायतों काे जांचने मौके पर जाएंगी प्रशासनिक टीमें

30 हजार शिकायतों काे जांचने मौके पर जाएंगी प्रशासनिक टीमें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. राज्यसरकार के श्रीगंगानगर दौरे के दौरान आई 32 हजार में से हल हो चुकी 30 हजार से ज्यादा शिकायतों को जांचने प्रशासनिक टीमें अगले हफ्ते जिलेभर का दौरा करेंगी। यह टीमें उन तमाम स्थानों पर जाकर जांचेंगी कि असल में शिकायतें हल भी हुई या नहीं। सीएमओ के विशेष सचिव केके पाठक के निर्देशों के बाद प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पाठक श्रीगंगानगर का दौरा पूरा करके शनिवार सुबह हनुमानगढ़ रवाना हो गए।

सूत्रों के अनुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रशासन ने 32 हजार समस्याओं को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज किया था। अब विभिन्न विभागों का दावा है कि 32 हजार में से 30 हजार से ज्यादा समस्याओं का निस्तारण हो चुका है। कुल 1274 समस्याएं लंबित हैं। इस पर विशेष सचिव केके पाठक ने हिदायत दी कि विभाग जिन समस्याओं के निस्तारण का दावा कर रहे हैं। उन्हें वेरिफाई किया जाए कि हकीकत में हल हुई अथवा नहीं। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ दूसरे अधिकारियों को फील्ड में भेजा जाए।