पेजों के शेष...
शमेकमायट्रिपके हाॅलिडे हेड रंजीत ओक के मुताबिक वर्ल्ड कप मैच ऐसी जगहों पर हैं, जहां से टूरिस्ट स्पॉट पास में ही हैं। अभी तक फरवरी-मार्च के लिए पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50 फीसदी से अधिक ग्रोथ ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के लिए दर्ज की जा रही है। कॉक्स एंड किंग्स के हेड रिलेशनशिप करन आनंद के मुताबिक सर्वाधिक पूछताछ 25 से 45 आयु वर्ग की है। हम 15 दिन और 14 रात का पैकेज 2.20 लाख में दे रहे हैं। दिल्ली में धनपती ट्रेवल्स के प्रमुख और टाई के नार्थ इंडिया रीजन के ऑनरेरी सेक्रेटरी नीरज मल्होत्रा ने कहा कि वर्ल्ड कप को लेकर हमारी काफी उम्मीदें थीं। हमें तीन गुना तक अधिक कारोबार की उम्मीद थी लेकिन ट्रेवलर्स की ग्रोथ बमुश्किल 10 से 50 फीसदी ही पा रही है। बच्चों के एग्जाम और टीम इंडिया के हालिया नीरस प्रदर्शन के कारण भी उत्साह कम है। वैसे सामान्य तौर पर अप्रैल से जून के बीच ज्यादातर लोग ऑस्ट्रेलिया जाते हैं।
बीएसएफकेे जांबाज़ ...
3-4माह पूर्व चिकन नेक एरिया में पाकिस्तान ने फायरिंग कर दी थी। आदेश ने भी जवाब दिया। रात भर फायरिंग चली। बुलेट का अस्लाह और मंगवाया गया। 3 रेंजर्स ढेर कर दिए। सुबह रेंजर्स ने हाथ खड़े किए तभी आदेश ने फायरिंग रोकी। इसी टीम के असिस्टेंट कमांडेंट नाजिम खान बताते हैं कि चिकन नेक एरिया में ही दो दिन लगातार चली फायरिंग में आठ रेंजर्स ढेर करने के साथ तेल डिपो आर्मी टारगेट को भी तबाह कर दिया।
घुसपैठका जवाब देने में इनकी अहम भूमिका :राजस्थान फ्रंटियर के प्रवक्ता डीआईजी रवि गांधी बताते हैं कि एमएमजी और मोर्टार टीमें अपने वेपन्स के साथ जम्मू कश्मीर में सीज फायर का जवाब देने में सबसे बड़ी भूमिका निभा रही हैं। बीएसएफ की 79 बटालियन के कमाडेंट एसआर राम के अनुसार द्वितीय विश्व युद्ध में जमीनी युद्ध िजताने में अहम रोल अदा करने वाले मोर्टार काे चलाने के लिए आठ से दस सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। शूटर का सिलेक्शन भी राइफल मोर्टार से अच्छे निशाना लगाने से ही किया जाता है।
पूर्वशाह से ...
तेल उद्योग पर सलमान के बेटों का कब्जा: किंगसलमान के बेटों की संपत्ति भी काफी ज्यादा है। वे कई कंपनियों में शेयर होल्डर हैं और सऊदी अरब की संपत्ति के प्रमुख स्रोत तेल कारोबार में भी उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। किंग सलमान के बेटे प्रिंस फैसल को 2004 में सऊदी अरब का साल का सर्वश्रेष्ठ बिजनेसमैन अवार्ड दिया गया था। सलमान के अन्य बेटे- वर्तमान डिफेंस मिनिस्टर मोहम्मद बिन सलमान, सऊदी रिसर्च एंड मार्केटिंग ग्रुप (एसआरएमजी) के चैयरमैन प्रिंस तुर्की, डिप्टी ऑयल मिनिस्टर प्रिंस अब्दुल अजीज और टूरिज्म अथॉरिटी के प्रमुख प्रिंस सुल्तान - भी कई कंपनियों में हिस्सेदार हैं। विभिन्न अखबार और पत्रिकाएं प्रकाशित करने वाले एसआरएमजी पर सलमान के तीन बेटों का कब्जा है। लंदन स्थित दैनिक अशरक़ अल अवसात एसआरएमजी समूह ही प्रकाशित करता है। विभिन्न कंपनियों में सलमान के बेटों की हिस्सेदारी 10 से 60 फीसदी तक है।
शाहीखून बड़े पद की एकमात्र शर्त: वैसेभी सऊदी अरब में सर्वोच्च सरकारी पद को संभालने की एकमात्र शर्त है शाही परिवार का सदस्य होना। इस तरह सऊदी अरब की पूरी आर्थिक और राजनीतिक ताकत शाही खानदान के पास ही है। शाही परिवार के कुल सदस्यों की संख्या करीब 15 हजार से ज्यादा है लेकिन इनमें से भी महज 2000 पुरुष सदस्य ही देश की सत्ता और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र हैं।
पुलिसने चलाई ...
उपद्रवको काबू में करने के लिए आंसू गैस और रबर की गोलियां दागीं। रबर की गोलियों से घायल छह लोगों में से एक दूलीचंद जाट की बाद में मौत हो गई। कस्बे में तनाव के बाद पुलिस ने बाजारों को बंद करवा दिया। जिला कलेक्टर पूनम एवं कार्यवाहक एसपी विकास पाठक मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में परिणामों की घोषणा की गई।
विवादइसलिए: खंडारमें भाजपा की ओर से प्रधान टिकट के दो दावेदार थे। भाजपा ने टिकट कुसुम कंवर को दिया था। इससे दूसरी दावेदार रेखा चौधरी जो निर्दलीय खड़ी हो गई थी उसके समर्थक नाराज थे। रेखा समर्थक कुसुम के पक्ष में मतदान नहीं होने देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने रास्ता रोक अपनी ही पार्टी के सदस्यों को कब्जे में करने का प्रयास किया था।
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़में ...
घड़सानामें माकपा की रानी दुग्गल प्रधान निर्वाचित हुई हैं। श्रीगंगानगर में भाजपा के पुरुषोत्तम सिंह बराड़, रायसिंहनगर में इंदु सारस्वत, अनूपगढ़ में पुलकित बलाना, सूरतगढ़ में बिरमा देवी नायक, पदमपुर में कांग्रेस के सिंगारा सिंह, श्रीकरणपुर में अमृतपाल कौर और सादुलशहर में परमेश्वरी देवी प्रधान निर्वाचित हुए हैं।