पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 मतों से विजय हासिल कर कांग्रेस के जाखड़ बने प्रधान

7 मतों से विजय हासिल कर कांग्रेस के जाखड़ बने प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा। पीलीबंगा पंचायत समिति प्रधान पद के लिए शनिवार को मुख्य निर्वाचन एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय में हुए मतदान में कांग्रेस के प्रेमराज जाखड़ 7 मतों से विजय हासिल कर प्रधान पद के लिए चुने गए। जाखड़ को 13 भाजपा के सुशील कुमार गोदारा को 6 मत प्राप्त हुए। इससे पूर्व उपखंड कार्यालय में पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पीलीबंगा पंचायत समिति के 19 जोनों में कांग्रेस भाजपा से चुने गए सदस्य एक-एक कर अपने समर्थकों के साथ मतदान करने आए। कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्यों ने जिला सरपंच एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनोद गोठवाल के साथ अलग-अलग समूहों में आकर मतदान किया।
परिणाम की घोषणा होते ही उपखंड कार्यालय के बाहर खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने वहीं गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।
जबकि नवनिर्वाचित प्रधान प्रेमराज जाखड़ ने मतगणना स्थल से बाहर आते ही सभी नवनिर्वाचित सदस्यों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। वहीं उपखंड कार्यालय के बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के खेमे में निराशा का माहौल देखने को मिला। गौरतलब है कि पंचायत समिति, पीलीबंगा के जोन नंबर 5 से सदस्य चुने गए प्रेमराज जाखड़ पूर्व में ग्राम पंचायत रामपुरा के सरपंच भी रह चुके हैं।